Hindi Grammar Latest PYQ Special: यूपी और SSC परीक्षाओं के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संकलन

Hindi Grammar PYQ Special: यूपी और SSC परीक्षाओं के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का संकलन
Hindi Grammar 
SSC GD Hindi Quiz

latest 2025 में पूछे गए हिंदी ग्रामर के प्रीवियस ईयर प्रश्न

**गद्यांश 1:** सबसे ऊँचे चबूतरे पर बड़ा बौद्ध स्तूप है। मगर यह मुअनजो-दड़ों की सभ्यता के बिखरने के बाद एक जीर्ण-शीर्ण टीले पर बना। कोई पच्चीस फुट ऊँचे चबूतरे पर छब्बीस सदी पहले बनी ईंटों के दम पर स्तूप को आकार दिया गया। चबूतरे पर भिक्षुओं के कमरे भी है। 1922 में जब राखालदास बनर्जी यहाँ आए, तब वे इसी स्तूप की खोजबीन करना चाहते थे। इसके गिर्द खुदाई शुरू करने के बाद उन्हें इलहाम हुआ कि यहाँ ईसा पूर्व के निशान हैं। भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षणा के महानिदेशक जॉन मार्शल के निर्देश पर खुदाई का व्यापक अभियान शुरू हुआ। धीमे-धीमे यह खोज विशेषज्ञों को सिंधु घाटी सभ्यता की देहरी पर ले आई। इस खोज ने भारत को मिस्र और मेसोपोटामिया (इराक) की प्राचीन सभ्यताओं के समकक्ष ला खड़ा किया। दुनिया की प्राचीन सभ्यता होने के भारत के दावे को पुरातत्त्व का वैज्ञानिक आधार मिल गया।


1. बड़ा बौद्ध स्तूप कहाँ स्थित है? (गद्यांश 1 पर आधारित)
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. पहाड़ पर
  • 2. ऊँचे चबूतरे पर
  • 3. नीचे चबूतरे पर
  • 4. ईटों के बने चटटों पर
2. आपकी निबंध-शैली अत्यंत सरस और 'सुहावनी' है। उपरोक्त वाक्य म रेखांकित पद के बदले कौन सा विकल्प उपयुक्त है?
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. ग्रहणीय
  • 2. जटिल
  • 3. सुखदायक
  • 4. आकर्षक
3. दुनिया की प्राचीन सभ्यता होने को श्रेय किसे मिला? (गद्यांश 1 पर आधारित)
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. इराक
  • 2. जापान
  • 3. भारत
  • 4. अमेरिका
4. 1922 में बौद्ध स्तूप पर कौन शोध करना चाहते थे? (गद्यांश 1 पर आधारित)
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. पुरातत्व विभाग
  • 2. राखालदास
  • 3. बौद्ध भिक्षुक
  • 4. जॉन मार्शल
5. स्तूप को कितनी ऊँचाई पर बने चबूतरे पर आकार दिया गया? (गद्यांश 1 पर आधारित)
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. 24 फुट
  • 2. 26 फुट
  • 3. 27 फुट
  • 4. 25 फुट
6. निम्नलिखित में से बहुवचन से संबंधित वाक्य है-
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. वह योद्धा है।
  • 2. तुम योद्धा हो।
  • 3. एक योद्धा आया है।
  • 4. वे सभी योद्धा है।
7. भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण के महानिदेशक कौन थे? (गद्यांश 1 पर आधारित)
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. गौतम बुद्ध
  • 2. राखालदास बनर्जी
  • 3. दलाई लामा
  • 4. जॉन मार्शल
8. वर्तनी की दृष्टि से दिए गए वाक्य के किस अंश में त्रुटि है? 'आपने मेरे गृह में अनाधिकार प्रवेश करने की चेष्टा कैसे की।'
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. में अनाधिकार
  • 2. चेष्टा कैसे की।
  • 3. प्रवेश करने की
  • 4. आपने मेरे गृह
9. ‘सौम्य’ का विलोम है-
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. सरल
  • 2. कठोर
  • 3. उग्र
  • 4. शांत
10. निम्नलिखित वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द चुनिए 'मांस न खाने वाला'
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. आमिष
  • 2. अमानुष
  • 3. निमानुष
  • 4. निरामिष
11. विलोम शब्द की दृष्टि से अशुद्ध विकल्प का चयन करें-
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. राजा-रंक
  • 2. जय-पराजय
  • 3. हित-अहित
  • 4. अपमान-निरादर
12. निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें, जिसमें उचित मुहावरे का प्रयोग किया गया है-
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. जो योग्य होते है उनकी प्रशंसा दूसरे करते है, वे खुद ईद का चाँद नहीं होते।
  • 2. अपनी तरक्की के लिए ईट का जवाब पत्थर से देना जरूरी है।
  • 3. आज तो तुमने उनको ऐसी चुभती बात सुनाई कि वे अपने मुँह मिया मिट्ठू हो गए।
  • 4. नौकर किस मर्ज की दवा है; यदि तुम्हीं को सारा काम करना है?
13. अभ्यास अथवा व्यवहार से प्राप्त ज्ञान को ______ कहते है। वाक्य के रिक्त्त स्थान की उपयुक्त शब्द से पूर्ति कीजिए।
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. अनुशरण
  • 2. अनुभूति
  • 3. अनुशासन
  • 4. अनुभव
14. यह व्यक्ति बहुत 'धनी' है। रेखांकित शब्द के उचित विलोम शब्द का चयन कीजिए।
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. निर्धन
  • 2. धनवान
  • 3. धनिक
  • 4. निर्लज्ज
15. रेखांकित शब्द के स्थान पर सर्वोचित विकल्प चुनिए। 'कोई ऐसा कृतघ्न नहीं हो सकता जो आपके 'अनुदानों' को भुला दे।'
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. दण्डों
  • 2. अपकारो
  • 3. कार्यों
  • 4. उपकारों
16. रिक्त स्थान की पूर्ति सार्थक और निरर्थक शब्द युग्म से कीजिए। 'सोहन आया तो उसे खाने के लिए ....... ही मिला।'
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. हिलते-डुलते
  • 2. भला- चंगा
  • 3. बचा- खुचा
  • 4. ऊंचा- नीचा
17. निम्न में से किस वाक्य में कारक चिह्न का अशुद्ध प्रयोग हुआ है?
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. माता ने पुत्री को विदाई पर समय बहुत धन दिया।
  • 2. गाँधी जी ने सत्य और अहिंसा को महत्त्व दिया।
  • 3. ग़लाम अली द्वारा एक सुंदर ग़ज़ल सुनाई गई।
  • 4. तिलक ने महान भारत का सपना देखा था।
18. ‘विज्ञ’ का विलोम शब्द नीचे दिए विकल्पों में से चुनिए-
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. अज
  • 2. प्रज्ञ
  • 3. अग्र
  • 4. अनुग्रह
19. निम्नलिखित में से सही युग्म की पहचान कीजिए-
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. लोटा-तत्सम
  • 2. रिक्श-चीनी
  • 3. चाय-जापानी
  • 4. नर्स-अंग्रेजी
20. निम्नलिखित वाक्य का कौन सा भाग अशुद्ध है ? 'आशा है आप स्वस्थ्य, संतुष्ट और सानंद होंगे।'
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-3)
  • 1. संतुष्ट और
  • 2. आप स्वस्थ
  • 3. आशा है
  • 4. सानंद होंगे

**गद्यांश 2:** बापू ने हमेशा धनाढ्य लोगों को इस बात के लिए (1) ______ किया कि वे अपनी मर्जी से जनहित के लिए उस मुनाफे में से व्यय करें जो वे अपने व्यवसाय से कमाते हैं। बापू की यह अवधारणा नैसर्गिक न्याय के (2) ______ थी। वे (3) _______ के प्राकृतिक सिद्धांत में विश्वास करते थे, जिसमें यह अवधारणा निहित थी कि प्रत्येक व्यक्ति उतना ही ले जो उसकी (4) _______ आवश्यकता हो। ऐसा नहीं है कि भारत के औद्योगिक (5) ______ ने जनहित की तरफ ध्यान न दिया हो।


21. उचित शब्द चुनकर गद्यांश में रिक्त स्थान (1) की पूर्ति करें- (गद्यांश 2 पर आधारित)
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. संचालित
  • 2. उद्वेलित
  • 3. प्रेरित
  • 4. निर्देशित
22. उचित शब्द चुनकर गद्यांश में रिक्त स्थान (2) की पूर्ति करें- (गद्यांश 2 पर आधारित)
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. स्वरूप
  • 2. समान
  • 3. अनुरूप
  • 4. प्रतिकूल
23. उचित शब्द चुनकर गद्यांश में रिक्त स्थान (3) की पूर्ति करें- (गद्यांश 2 पर आधारित)
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. विभाजन
  • 2. व्यवस्था
  • 3. वितरण
  • 4. परिवर्तन
24. उचित शब्द चुनकर गद्यांश में रिक्त स्थान (4) की पूर्ति करें- (गद्यांश 2 पर आधारित)
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. समकालीन
  • 2. प्रथम
  • 3. व्यक्तिगत
  • 4. तात्कालिक
25. उचित शब्द चुनकर गद्यांश में रिक्त स्थान (5) की पूर्ति करें- (गद्यांश 2 पर आधारित)
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. समाजों
  • 2. प्रतिष्ठानों
  • 3. समूहों
  • 4. घरानों
26. निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. आत्मा अजर अमर होती है|
  • 2. सच बोलना मोहन की आदत है|
  • 3. मेरे मित्र की पत्नी विद्वान् है|
  • 4. श्रेया की ससुराल जयपुर में है|
27. निम्नलिखित वाक्य में वर्तनी संबंधी त्रुटि की पहचान करें। 'इस जगत के कन-कन म ईश्वर विद्यमान है।'
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. ईश्वर
  • 2. कन-कन
  • 3. वद्यमान
  • 4. जगत
28. दिए गये वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्द के द्वारा कीजिए – 'हिमालय ______ का राजा है|'
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. पर्वतमाला
  • 2. पर्वत छोटी
  • 3. पर्वतों
  • 4. पर्वत
29. नमन वैसे तो महामूर्ख है परंतु इस बार कक्षा में अव्वल आया है। इसे कहते है अंधे के 'सिर' बटेर लगना। रेखांकित पद के स्थान पर उचित शब्द बताइए।
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. पैर
  • 2. हाथ
  • 3. गले
  • 4. दिमाग
30. निम्नलिखित वाक्य के किस खंड में अशुद्धि है? 'मैंने यह बात उनके द्वारा सुनी थी।'
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. मैंने
  • 2. उनके द्वारा
  • 3. सुनी
  • 4. बात
31. ‘किरण’ का पर्याय निम्न में से है-
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. ईहा
  • 2. रश्मि
  • 3. ज्योत्स्ना
  • 4. विद्युत
32. जिसे समझना कठिन हो – वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें।
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. सुगम
  • 2. दुर्बोध
  • 3. दुर्गम
  • 4. सुबोध
33. ‘गोदान’ प्रेमचंद की एक मशहूर _______ का नाम है।' वाक्य के रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त विदेशी शब्द है-
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. ग्रंथ
  • 2. पुस्तक
  • 3. किताब
  • 4. उपन्यास
34. ‘स्वधर्म’ का विलोम शब्द है-
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. कुधर्म
  • 2. परधर्म
  • 3. अधम
  • 4. अधर्म
35. ________ आदमी का इलाज किसी वैद्य ने नहीं किया।’ वाक्य के रिक्त स्थान के लिए विदेशी शब्द चुनकर वाक्य पूर्ण कीजिए।
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. गरीब
  • 2. मूर्च्छित
  • 3. निराश
  • 4. निर्धन
36. आपके विद्यालय में परिक्षा-परणाम कब तक घोषित होगा? 'परिक्षा-परिणाम' के स्थान पर उचित शब्द होगा
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. परीक्षा-परीणाम
  • 2. परिक्षा-परीणाम
  • 3. परीक्षा-परिणाम
  • 4. परिक्षा-परिणाम
37. ‘आराधना’ का उपयुक्त एकार्थक शब्द है-
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. पढ़ाई
  • 2. प्रेम
  • 3. तपस्या
  • 4. परिश्रम
38. निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए- 'राकेश घर बनाया।'
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. राकेश की घर बनवाया।
  • 2. राकेश से, घर बनाया।
  • 3. राकेश ने घर बनवाया।
  • 4. राकेश का घर बनवाया।
39. ‘प्रख्यात’ का विलोम शब्द नहीं है-
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. प्रसिद्ध
  • 2. ख्यात
  • 3. विख्यात
  • 4. कुख्यात
40. निम्नलिखित वाक्य के किस भाग में त्रुटि है? 'ग्रीष्मकालीन दिनों में अमराई में घूमना अत्यंत भला लगता ह'
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-2)
  • 1. लगता है
  • 2. अत्यंत भला
  • 3. ग्रीष्मकालीन काल में
  • 4. अमराई में घूमना
41. ‘परकीय’ शब्द का विलोम पहचानिए।
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-1)
  • 1. पूरक
  • 2. स्वकीय
  • 3. पाठकीय
  • 4. सम्यक

**गद्यांश 3:** राष्ट्रभाषा से यह अभिप्राय है कि वह अंतरप्रांतीय व्यापार और (1) _______ व्यवहार में सभी प्रांतों में रहने वालों द्वारा बरती जाए और बदरीनाथ से रामेश्वरम् तक तथा अमृतसर से कटक तक सभी स्थानों में परस्पर बातचीत करने और (2) ______ में काम लायी जाए। राष्ट्रभाषा होने की अधिकाधिक योग्यता हिंदी में आनी और लानी चाहिए। आज के युग में जब वैज्ञानिक आविष्कार के कारण दुनिया से स्थान और समय की दूरी समाप्त होती जा रही है, कोई भी भाषा दूसरी भाषा के संपर्क से अपने को (3) ________ नहीं रख सकती। हिंदी का यह एक विशेष गुण है कि उसने हिंदुओं की भाषा होते हुए भी अरबी, फारसी, अंगरेजी इत्यादि के शब्दों अछूत नहीं समझा। (4) _______ की नीति तो वह कदापि स्वीकार नहीं कर सकती और न विदेशी शब्दों को ही बाहर रखकर वह अपनी उन्नति कर सकती है। हिंदुस्तान में हिंदू, मुसलमान, ईसाई, सिख इत्यादि सभी बसते हैं, तो भी वह (5) _______ है। इसी प्रकार, यदि हम सभी भाषाओं से उत्तम और आवश्यक शब्द लेंगे, तो भी हिंदी ही रहेगी।


42. निम्न विकल्पों में से उचित शब्द चयन कर अनुच्छेद में रिक्त स्थान (1) की पूर्ति करें। (गद्यांश 3 पर आधारित)
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-1)
  • 1. सार्वलौकिक
  • 2. सार्वजनिक
  • 3. सार्विक
  • 4. सार्वत्रिक
43. निम्न विकल्पों में से उचित शब्द चयन कर अनुच्छेद में रिक्त स्थान (2) की पूर्ति करें। (गद्यांश 3 पर आधारित)
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-1)
  • 1. अछूता
  • 2. अचूक
  • 3. अछोह
  • 4. अचिति
44. निम्न विकल्पों में से उचित शब्द चयन कर अनुच्छेद में रिक्त स्थान (3) की पूर्ति करें। (गद्यांश 3 पर आधारित)
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-1)
  • 1. विचार - स्वातंत्र्य
  • 2. विचार - विज्ञ
  • 3. विचार - क्रम
  • 4. विचार - विनिमय
45. निम्न विकल्पों में से उचित शब्द चयन कर अनुच्छेद में रिक्त स्थान (4) की पूर्ति करें। (गद्यांश 3 पर आधारित)
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-1)
  • 1. बहिनापा
  • 2. बहिश्वर
  • 3. बधियाना
  • 4. बहिष्कार
46. निम्न विकल्पों में से उचित शब्द चयन कर अनुच्छेद में रिक्त स्थान (5) की पूर्ति करें। (गद्यांश 3 पर आधारित)
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-1)
  • 1. पाकिस्तान
  • 2. हिंदुआनी
  • 3. राजस्तान
  • 4. हिंदुस्तान
47. दिये गए वाक्य में त्रुटियाँ पहचान और वाक्य शुद्ध करें तथा उत्तर के रूप में सही विकल्प चुनें। 'लड़का खाना खाते है।'
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-1)
  • 1. लड़के खाना ही खाते है।
  • 2. लड़का खाना खाता है।
  • 3. लड़का खाना ही खाते है।
  • 4. लड़के खाना खाते है।
48. रिक्त स्थान की पूर्ति सार्थक शब्द युग्म से करे- 'हिसाब किताब नहीं रखने पर_______का पता नहीं चलता।'
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-1)
  • 1. अंड बंड
  • 2. कुचा मुचा
  • 3. दना दन
  • 4. आय व्यय
49. निम्नलिखित में से ‘रुष्ट’ का विलोम शब्द है-
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-1)
  • 1. ताप
  • 2. दुष्ट
  • 3. पुष्ट
  • 4. तुष्ट
50. मैदान, तीन, बच्चा और खेलना शब्दों के आधार पर सही वाक्य होगा।
SSC GD Constable Exam, 25 Feb 2025 (Shift-1)
  • 1. मैदान में तीन बच्चे गेंद खेल रहा है।
  • 2. मैदान में तीन बच्चे गेंद खेल रहे हैं।
  • 3. मैदान में तीन बच्चा गेंद खेल रहा है।
  • 4. मैदान में तीन बच्चा गेंद खेल रहे है।

Post a Comment

0 Comments