![]() |
| 11 नवंबर की प्रमुख घटनाएं। |
आजाद की जयंती पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज
देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती 11 नवंबर को होती है, जिसे देश में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म 11 नवंबर, 1888 को सऊदी अरब में हुआ था।
11 नवंबर की अन्य प्रमुख घटनाएं
1675 - गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे ।
1809 - केरल में वेलुत्तम्पि ने ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली, जो कुण्डरा घोषणा नाम से जानी जाती है।
1811- काटार्हेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
1888 -शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलम आज़ाद का जन्म ।
1888 - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का हैदराबाद (सिंध) में जन्म।
1905 - द प्रिंस ऑफ वेल्स ने द प्रिंस ऑफ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी।
1913 - स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
1918 - पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1926 - भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म ।
1936-हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री माला सिन्हा का जन्म।
1937- अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थॉमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1943 - भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोडकर का जन्म।
1950- भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
1954 - फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये ।
1956 - राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना ।
1958-तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया ।
1966- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान जेमिनी - 12 प्रक्षेपित किया।
1973 - मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1973 - पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू
1978 - मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने ।
1982- इजराइल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत।
1982- उमाकांत मालवीय, प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार का निधन |
1989 -बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत हुयी
2001-दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया
2008 - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफा दिया ।







0 Comments